Home   »   रक्षा मंत्री ने लॉन्च की “DGNCC...

रक्षा मंत्री ने लॉन्च की “DGNCC प्रशिक्षण” मोबाइल ऐप

रक्षा मंत्री ने लॉन्च की "DGNCC प्रशिक्षण" मोबाइल ऐप |_3.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा डायरेक्टोरेट जनरल नेशनल कैडेट कॉर्प्‍स (DGNCC) मोबाइल प्रशिक्षण ऐप लॉन्‍च किया गया है। यह मोबाइल प्रशिक्षण ऐप एनसीसी कैडेटों के देशव्यापी ऑनलाइन प्रशिक्षण के संचालन में सहायता करेगा, जो COVID-19 द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ है।
DGNCC मोबाइल प्रशिक्षण ऐप का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों को एक प्लेटफार्म पर समस्त प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना है। इससे एनसीसी प्रशिक्षण के स्वचालन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस विकल्प का उपयोग करने के द्वारा कोई भी कैडेट प्रशिक्षण सिलेबस के बारे में प्रश्न पूछ सकता है और उसका उत्तर योग्य इंस्ट्रक्टरों के एक पैनल द्वारा दिया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी): लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा.
prime_image
QR Code
Scan Me