संयुक्त राष्ट्र हर साल दो दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन गुलामी के परंपरागत रूपों जैसे मानव तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम, जबरदस्ती शादी और सशस्त्र संघर्ष के दौरान बच्चों की सेना में जबरन भर्ती से सम्बंधित मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श के साथ सफल परिणाम प्राप्त करने की दिशा में सार्थक कदम उठाने पर जोर दिया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार दुनिया भर में 40 मिलियन से अधिक लोग आधुनिक गुलामी के शिकार हैं। इसके अलावा दुनिया भर 150 मिलियन से अधिक, दस बच्चों में से एक बच्चा बाल श्रम का शिकार हैं।
उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापना: 24 अक्टूबर 1945.
- संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
:



शेफाली वर्मा ने नवंबर महीने के लिए ICC म...
ICC Men’s Player of Month: साइमन हार्मर ...
भारत और ब्राजील ने स्कॉर्पीन पनडुब्बियों...

