Home   »   फ्रांस भारत के गगनयान मिशन के...

फ्रांस भारत के गगनयान मिशन के फ्लाइट सर्जन को देगा प्रशिक्षण

फ्रांस भारत के गगनयान मिशन के फ्लाइट सर्जन को देगा प्रशिक्षण |_3.1
फ्रांस, भारत के सबसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मानव मिशन गगनयान के फ्लाइट सर्जनों को प्रशिक्षित करेगा। यह प्रशिक्षण गगनयान परियोजना का एक अहम पहलू है जिसका उद्देश्य 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजना है। फ्लाइट सर्जन, भारतीय वायु सेना के डॉक्टर होंगे, जिन्हें एविएशन मेडिसिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो अंतरिक्ष यात्रा से पहले, यात्रा के दौरान और उसके बाद भी इन अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत की देखभाल के लिए जिम्मेदार होंगे।
फ्रांस ने स्पेस मेडिसिन के क्षेत्र में कई उपलब्धियां एवं विशेज्ञता हासिल की है। इसमें CNES की एक सहायक स्पेस क्लीनिक MEDES भी है, जहाँ फ्लाइट सर्जनों को प्रशिक्षण दिया जाता हैं। चुने गए चारों अन्तरिक्ष यात्री भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षित पायलट है जो वर्तमान में 11 महीने के प्रशिक्षण के लिए रूस में हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फ्रांस के राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रों; राजधानी: पेरिस.

prime_image
QR Code
Scan Me