Home   »   भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने किसानों...

भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने किसानों के लिए लॉन्च की ‘कृषि सखा’ ऐप

 

भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने किसानों के लिए लॉन्च की 'कृषि सखा' ऐप_3.1

भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने भारतीय किसानों के लिए वन-स्टॉप शॉप, कृषि सखा ऐप लॉन्च किया है, जो उन्हें अपनी दैनिक खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रासंगिक जानकारी प्रदान करता है. यह किसानों को सर्वोत्तम कृषि पद्धतियों को अपनाने और उनकी उत्पादकता बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करता है. इस ऐप के माध्यम से किसानों को फसल बीमा से संबंधित जानकारी के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) पोर्टल तक पहुंच भी प्राप्त होगी.

WARRIOR 5.0 Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams Banking Awareness Online Coaching | Bilingual


भारती एक्सा ‘कृषि सखा’ के बारे में:

  • भारती एक्सा ‘कृषि सखा’ का उद्देश्य भारतीय किसानों को उनकी खेती की आवश्यकताओं से संबंधित कस्टमाइज्ड जानकारी के माध्यम से सूचित निर्णय लेने में मदद करना है.
  • यह खेती के वैज्ञानिक तरीके, फसल की खेती, बुवाई या प्रमुख फसलों की कटाई के बारे में प्रासंगिक जानकारी साझा करता है. यह किसानों को मौसम की भविष्यवाणी, बाजार और फसल की कीमतों और बीमा और कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में बताता है.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस की स्थापना: 2008.
  • भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ: संजीव श्रीनिवासन.
  • भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस टैगलाइन: सुरक्षा का नया नजरिया.

Find More Banking News Here

भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने किसानों के लिए लॉन्च की 'कृषि सखा' ऐप_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me