संयुक्त राष्ट्र ने World Happiness Report 2020 यानि दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की रिपोर्ट जारी की है। विश्व के 156 देशों पर तैयार की गई वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट को यह दर्शाती है कि उनके नागरिक खुद को कितना खुशहाल मानते हैं। यह रिपोर्ट वैश्विक खुशहाली की स्थिति बताने का एक ऐतिहासिक सर्वेक्षण है। यह वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट की 8 वीं रिपोर्ट है। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2020 “environments for happiness” पर विशेषकर केन्द्रित थी, जिसमे खुशहाल रहने के लिए विशेष तौर पर सामाजिक वातावरण पर जोर दिया गया था।
वर्ष 2020 की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2017-2019 की अवधि पर तैयार की गई है, जिसमे निम्नलिखित 6 मानकों के आधार पर देशों को रैंकिंग दी जाती है:
- प्रति व्यक्ति की जीडीपी
- सामाजिक सहयोग
- स्वस्थ जीवन प्रत्याशा
- सामाजिक स्वतंत्रता
- उदारता
- भ्रष्टाचार का नजरियाँ
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2020 के अनुसार देशों की रैंकिंग:
1. फ़िनलैंड
2. डेनमार्क
3. स्विट्जरलैंड
4. आइसलैंड
5. नॉर्वे
6. नीदरलैंड
7. स्वीडन
8. न्यूजीलैंड
9. आस्ट्रिया
10. लक्समबर्ग
144. भारत
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


