Home   »   भारत की पहली COVID-19 नमूना संग्रह...

भारत की पहली COVID-19 नमूना संग्रह मोबाइल लैब का हुआ शुभारंभ

भारत की पहली COVID-19 नमूना संग्रह मोबाइल लैब का हुआ शुभारंभ_3.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से COVID-19 नमूनों को इकठ्ठा करने वाली भारत की पहली मोबाइल लैब लॉन्च की है। भारत की पहली COVID-19 नमूनों को एकत्र करने वाली मोबाइल लैब का नाम “Mobile BSL-3 VRDL Lab” रखा गया है।
“Mobile BSL-3 VRDL Lab” के बारे में:

मोबाइल BSL-3 VRDL लैब भारत की पहली COVID-19 नमूना संग्रह मोबाइल लैब है। इस COVID-19 नमूना संग्रह मोबाइल लैब को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और ESIC मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, हैदराबाद द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। इस मोबाइल लैब सुविधा से एक दिन में 1,000 से ज्यादा नमूनों का परिक्षण किया जा सकता है। इससे कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश की क्षमता बढ़ेगी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी.
  • DRDO का मुख्यालय: नई दिल्ली.
prime_image
QR Code
Scan Me