Home   »   जॉर्ज रसेल ने ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स...

जॉर्ज रसेल ने ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स 2026 जीता

जॉर्ज रसेल ने ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स 2026 (Australian Grand Prix 2026) का खिताब जीतकर नए फॉर्मूला-1 सीज़न की पहली जीत हासिल की। यह रेस मेलबर्न ग्रैंड प्रिक्स सर्किट में आयोजित हुई। रेस की शुरुआत में रसेल और चार्ल्स लेक्लर्क के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और शुरुआती लैप्स में कई बार बढ़त बदली। अंततः मर्सिडीज-एएमजी पेट्रोनास फॉर्मूला वन टीम की रणनीति सफल रही और टीम ने वन-टू फिनिश हासिल किया, जिसमें किमी एंटोनेली दूसरे स्थान पर रहे। वहीं स्कुडेरिया फेरारी के ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर्क और लुईस हैमिल्टन क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्री 2026 में जॉर्ज रसेल की जीत

ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स 2026 की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। रेस की शुरुआत में स्कुडेरिया फेरारी के ड्राइवरों ने तेज शुरुआत की। चार्ल्स लेक्लर्क ने पहले ही मोड़ (टर्न-1) पर जॉर्ज रसेल को ओवरटेक कर शुरुआती बढ़त बना ली, जबकि लुईस हैमिल्टन भी आगे की पोज़िशन में आ गए।

शुरुआती लैप्स में रसेल और लेक्लर्क के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। पहले नौ लैप्स के भीतर दोनों ड्राइवरों ने सात बार अपनी पोज़िशन बदली, जिससे नए फॉर्मूला-1 कारों और उनके ऊर्जा प्रबंधन सिस्टम की प्रतिस्पर्धात्मकता साफ दिखाई दी। अंततः मर्सिडीज-एएमजी पेट्रोनास फॉर्मूला वन टीम ने रणनीतिक बढ़त हासिल की और जॉर्ज रसेल ने पूरी रेस में शानदार गति बनाए रखते हुए जीत दर्ज की। यह उनकी करियर की छठी फॉर्मूला-1 जीत रही।

ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्री 2026 के प्रमुख क्षण

मेलबोर्न में आयोजित इस सीज़न ओपनर में कई नाटकीय घटनाएँ भी देखने को मिलीं।

ऑस्कर पियास्त्री की होम रेस शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई, जब मैकलारेन के ड्राइवर ग्रिड तक जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

मैक्स वेरस्टैपेन ने क्वालीफाइंग में दुर्घटना के बाद 20वें स्थान से शुरुआत की, लेकिन शानदार वापसी करते हुए छठे स्थान पर फिनिश किया।

लैंडो नॉरिस पाँचवें स्थान पर रहे और मिडफील्ड में मैकलेरन और रेड बुल के बीच मुकाबले में बढ़त हासिल की।

युवा डेब्यू ड्राइवर अरविद लिंडब्लैड ने रेसिंग बुल्स के लिए आठवाँ स्थान हासिल कर अपने पहले फॉर्मूला-1 रेस में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स 2026 रिजल्ट – टॉप 10

स्थान ड्राइवर टीम
1 जॉर्ज रसेल मर्सिडीज-एएमजी पेट्रोनास फॉर्मूला वन टीम
2 किमी एंटोनेली मर्सिडीज-एएमजी पेट्रोनास फॉर्मूला वन टीम
3 चार्ल्स लेक्लर्क स्कुडेरिया फेरारी
4 लुईस हैमिल्टन स्कुडेरिया फेरारी
5 लैंडो नॉरिस मैकलारेन
6 मैक्स वर्स्टापेन रेड बुल रेसिंग
7 ओलिवर बेयरमैन हास F1 टीम
8 अरविद लिंडब्लैड रेसिंग बुल्स
9 गैब्रियल बोर्टोलेटो ऑडी F1 टीम
10 पियरे गैस्ली अल्पाइन F1 टीम

फॉर्मूला-1 2026 के नए नियम

फॉर्मूला वन के 2026 सीज़न में नए तकनीकी नियम लागू किए गए हैं, जिनका उद्देश्य रेसिंग को अधिक प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ बनाना है।

नए पावर यूनिट सिस्टम में ऊर्जा का 50-50 विभाजन रखा गया है, जिसमें आधी शक्ति इंटरनल कंबशन इंजन से और आधी विद्युत ऊर्जा से प्राप्त होती है। इससे ऊर्जा प्रबंधन और उसके उपयोग की रणनीतियाँ पहले की तुलना में अधिक जटिल हो गई हैं।

ड्राइवरों और टीमों का कहना है कि वे अभी भी इन नई प्रणालियों के तहत अधिकतम प्रदर्शन हासिल करने के तरीकों को सीख रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड प्रिक्स 2026, जो मेलबोर्न में आयोजित हुआ, ने दिखाया कि ये नए नियम रेस के दौरान अप्रत्याशित मुकाबले और रणनीतिक फैसलों को जन्म दे सकते हैं, जो अंततः रेस के परिणामों को काफी प्रभावित करते हैं।

prime_image

TOPICS:

QR Code
Scan Me