फिल्म, टेलीविजन और थिएटर अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन। रणजीत को बातों बातों में, मिसिसिप्पी मसाला, खुबसूरत और बॉलीवुड/हॉलीवुड में निभाई भूमिका के लिए जाना जाता था।
अभिनेता रंजीत चौधरी ने सिल्वर स्क्रीन पर अपने करियर की शुरुआत 1978 में फिल्म “खट्टा मीठा” से की, जिसके बाद उन्होंने बातों बातों में, खुबसूरत, बैंडिट क्वीन और कांटे जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका में लोनली जैसी क्रॉसओवर फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ अमेरिका में द ऑफिस और प्रिज़न ब्रेक जैसे शो में भी कम किया था।



बढ़ते आयात का असर, भारत का व्यापार घाटा ...
नागोया प्रोटोकॉल: भारत की पहली राष्ट्रीय...
डाक सेवाओं में सुधार: इंडिया पोस्ट ने ‘2...

