Home   »   सरकार का ऑनलाइन गेमिंग पर बड़ा...

सरकार का ऑनलाइन गेमिंग पर बड़ा फैसला, 1 मई से लागू होंगे नए नियम

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 22 अप्रैल 2026 को बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन गेमिंग नियमों को अधिसूचित कर दिया। ये नियम ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन अधिनियम को संचालित करने के लिए प्रक्रियात्मक ढांचा मुहैया कराते हैं और इनके आधार पर ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण का गठन भी हो सकेगा।

यह एक ऐतिहासिक कानून है, जिसका मकसद नागरिकों को ऑनलाइन मनी गेम्स के बढ़ते खतरे से बचाना और ई-स्पोर्ट्स तथा ऑनलाइन सोशल गेम्स के लिए एक अनुकूल ढांचा तैयार करना है। यह अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यक्त किए गए सरकार के उस संकल्प को दर्शाता है, जिसके तहत भारत को गेमिंग, नवाचार और रचनात्मकता के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है और साथ ही समाज को ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्मों द्वारा उत्पन्न वित्तीय, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक संकट से बचाना है।

नियमों का उद्देश्य

ये नियम मूल अधिनियम की परिचालन संरचना हैं। इनका उद्देश्य निम्नलिखित है:

  • यह निर्धारित करने के लिए एक स्पष्ट, पारदर्शी और समयबद्ध तंत्र प्रदान करना, कि कोई ऑनलाइन गेम ऑनलाइन धन-आधारित गेम (और इसलिए निषिद्ध) है या एक अनुमत ऑनलाइन सामाजिक गेम या ई-स्पोर्ट्स है
  • इस क्षेत्र के लिए एक एकीकृत, डिजिटल-प्रथम नियामक के रूप में भारतीय ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण की स्थापना करना
  • ई-स्पोर्ट्स और अधिसूचित की जाने वाली ऑनलाइन सामाजिक गेम की श्रेणियों के लिए एक वैधानिक पंजीकरण व्यवस्था बनाना
  • ऑनलाइन गेम सेवा प्रदाताओं के लिए अनिवार्य उपयोगकर्ता सुरक्षा सुविधाओं, शिकायत निवारण और पारदर्शिता दायित्वों को निर्धारित करना
  • अधिनियम की धारा 12 के तहत जांच और नागरिक दंड लगाने की प्रक्रिया निर्धारित करना और
    जवाबदेही, निष्पक्षता और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए एक अपीलीय तंत्र प्रदान करना।

मार्गदर्शक नीति उद्देश्य

  • नागरिकों, विशेष रूप से बच्चों और संवेदनशील उपयोगकर्ताओं को, ऑनलाइन धन-आधारित गेमिंग, लुभावने डिजाइन और त्वरित धन के भ्रामक वादों के नुकसान से बचाना
  • स्पष्ट मानदंड, पूर्वानुमानित समयसीमा और डिजिटल-प्रथम प्रक्रिया के ज़रिए उद्योग के लिए नियामकीय निश्चितता सुनिश्चित करना
  • बैंकों, भुगतान प्रणालियों और वित्तीय संस्थानों को प्रतिबंधित ऑनलाइन मनी गेम्स से जुड़े लेनदेन को बढ़ावा देने से रोककर वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा करना
  • प्राधिकरण, वित्तीय नियामकों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और राज्य सरकारों के बीच समन्वित प्रवर्तन को सक्षम बनाना और
  • कार्यात्मक, दो-स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र और अपील के वैधानिक अधिकार के माध्यम से उपयोगकर्ता के अधिकारों को बनाए रखना

यूजर्स को क्या होगा फायदा?

1 मई से नए नियम प्रभावी होने से यूजर्स को भी कई फायदे होंगे। यूजर्स को बेहतर सुरक्षा मिलेगी। यूजर्स की सेफ्टी और डेटा प्रोटेक्शन को लेकर काम किया है। मंत्रालय ने बीते साल अक्टूबर में 2025 में इन नियमों पर फीडबैक और राय मांगी थी, जिसके बाद लगभग 2500 रिस्पोंस हासिल हुए थे।

सरकार का उद्देश्य

डेटा स्टोरेज और यूजर से जुड़े नियमों को लागू कराने की जिम्मेदारी भी ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास होगी। सरकार का उद्देश्य ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ाना और यूजर्स को सुरक्षित माहौल देना है। खासकर फर्जी गेम्स, फ्रॉड एवं लत जैसी समस्याओं को रोकने पर फोकस रहेगा।

prime_image

TOPICS:

QR Code
Scan Me