Home   »   मनोज सिन्हा को नियुक्त किया गया...

मनोज सिन्हा को नियुक्त किया गया जम्मू और कश्मीर का नया उपराज्यपाल

मनोज सिन्हा को नियुक्त किया गया जम्मू और कश्मीर का नया उपराज्यपाल_3.1
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति इस पद से इस्तीफा देने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू के स्थान पर की गई। मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार करने के बाद यह घोषणा की गई है।
सिन्हा ने लोकसभा में तीन बार पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा सिन्हा रेल राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है।

prime_image
QR Code
Scan Me