Categories: Summits

9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2022 का उद्घाटन गोवा में हुआ

9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2022 का आयोजन 8 से 11 दिसंबर तक गोवा में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आयुर्वेद क्षेत्र को मजबूत करने, इसके भविष्य की कल्पना करने और आयुर्वेद वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए पेशेवरों तथा उपभोक्ताओं के बीच बातचीत की सुविधा के लिए नेटवर्किंग और ज्ञान आदान-प्रदान करने के लिए उद्योग के अग्रदूतों, चिकित्सकों, पारंपरिक वैद्यों, शिक्षाविदों, छात्रों, दवा निर्माताओं, औषधीय पौधा उत्पादकों और विपणन रणनीतिकारों सहित सभी हितधारकों के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

देश में आयुष (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) क्षेत्र का बाजार आकार 2014 के 3 बिलियन डॉलर से बढ़कर अब 18 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है, जिसमें छह गुना की अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। 2014-2020 के दौरान, आयुष उद्योग में साल-दर-साल 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि आयुर्वेद बाजार के 2021-2026 से 15 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ने का अनुमान है। 9वीं डब्ल्यूएसी का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर चिकित्सा की आयुष प्रणाली की प्रभावकारिता और ताकत का प्रदर्शन करना है।

 

9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो में 53 देशों के 400 विदेशी प्रतिनिधियों सहित दुनिया भर के 4500 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। आरोग्य एक्सपो में 215 से अधिक कंपनियां, प्रमुख आयुर्वेद ब्रांड, दवा निर्माता तथा आयुर्वेद से संबंधित शैक्षिक और अनुसंधान एवं विकास संस्थान भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 दिसंबर को डब्ल्यूएसी के समापन समारोह में शामिल होने वाले हैं। आयुर्वेद कांग्रेस की गतिविधियां पूरी दुनिया में चिकित्सा और कल्याण की ऐसी पारंपरिक प्रणालियों के प्रचार में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Find More News related to Summits and Conferences

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

2 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

4 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

4 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

4 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

8 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

8 hours ago