Home   »   मणिपुर में मनाया गया अमूर फाल्कन...

मणिपुर में मनाया गया अमूर फाल्कन फेस्टिवल का 7वां संस्करण

मणिपुर में मनाया गया अमूर फाल्कन फेस्टिवल का 7वां संस्करण |_3.1

अमूर फाल्कन फेस्टिवल का 7 वां संस्करण 14 नवंबर 2022 को मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में आयोजित किया जाएगा। दुनिया में सबसे लंबे समय तक उड़ने वाले प्रवासी पक्षी अमूर फाल्कन(बाज़) के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस महोत्सव का आयोजन 2015 से किया जा रहा है। दिन भर चलने वाला त्योहार आम तौर पर नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में मनाया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अमूर बाज़ ,बाज़ परिवार का दुनिया का सबसे लंबा यात्रा करने वाला छोटा रैप्टर है। रैप्टर का अर्थ है जो शिकार के रूप में अन्य जानवरों या पक्षियों का शिकार करता है। अमूर फाल्कन रूस के मध्य साइबेरिया क्षेत्र, पूर्वी चीन में प्रजनन करते हैं । वे अक्टूबर के दौरान उत्तर पूर्वी राज्यों मणिपुर, नागालैंड, असम के कुछ हिस्से में प्रवास करते हैं।

 

वे लगभग दो महीने तक भारत में रहते हैं और नवंबर के महीने में वे लगभग 22,00 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दक्षिण अफ्रीका और केन्या के लिए ,बिना रुके ,अरब सागर को पार करते हैं उड़ान भरते हैं । अमूर फाल्कन्स वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित हैं।

Find More State In News Here

CM announces Odisha to be made slum-free by the end of 2023_80.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *