
देश के सात राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों ने अपना स्थापना दिवस मनाया। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत अन्य हस्तियों ने इन राज्यों और प्रदेशों के लोगों को बधाई दी। इस दिन आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश और पंजाब के अलावा केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप और पुडुचेरी की स्थापना हुई थी। हालांकि इनकी स्थापना अलग-अलग वर्षों में की गई थी। भारत में 28 राज्य और आठ केंद्रशासित प्रदेश हैं।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
साल 1956 में आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश अस्तित्व में आए थे। 1966 में पंजाब और हरियाणा के रूप में दो राज्यों का गठन किया गया, जबकि 2002 में छत्तीसगढ़ का गठन किया गया। राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत यह पहली बार था जब 1956 में भाषायी आधार पर कई राज्यों का गठन किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई।



ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


