Categories: Awards

64वें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2022 की घोषणा

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2022 का घोषणा कर दिया गया है। इस साल का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार कंबोडियाई मनोचिकित्सक सोथियारा छिम और जापानी नेत्र रोग विशेषज्ञ तदाशी हतोरी, फिलीपीन के बाल रोग विशेषज्ञ बर्नाडेट मैड्रिड और फ्रांसीसी पर्यावरण कार्यकर्ता गैरी बेनचेघि को दिया जाएगा।

इन्हें दिया जायेगा पुरस्कार

कंबोडियाई मनोचिकित्सक सोथियारा छिम: सोथियारा छिम ने खमेर रूज के शासन में सताए गए पीड़ितों का इलाज करने में काफी नाम कमाया है। उनके इस काम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना भी मिली है।

जापानी नेत्र रोग विशेषज्ञ तदाशी हतोरी: जापानी नेत्र रोग विशेषज्ञ तदाशी हतोरी ने वियतनाम में हजारों ग्रामीणों का इलाज किया है। इनमें से अधिकतर लोग वियतनाम युद्ध के दौरान हुई बमबारी के कारण आंखों की समस्या से जूझ रहे थे।

फिलीपीन के बाल रोग विशेषज्ञ बर्नाडेट मैड्रिड: यह पुरस्कार पाने वाले अन्य लोगों में फिलीपीन के बाल रोग विशेषज्ञ बर्नाडेट मैड्रिड भी शामिल हैं, जिन्होंने हजारों प्रताड़ित बच्चों और उनके परिवारों को चिकित्सा, कानूनी और सामाजिक सहायता प्रदान की है।

फ्रांसीसी पर्यावरण कार्यकर्ता गैरी बेनचेघि: फ्रांसीसी पर्यावरण कार्यकर्ता गैरी बेनचेघिब हैं जिन्होंने इंडोनेशियाई नदियों में प्लास्टिक प्रदूषण को साफ करने के लिए प्रयास किये हैं।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2021 में इन्हें मिला था

साल 2021 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पांच लोगों को दिया गया था। इसमें बांग्लादेश की वैक्सीन विज्ञानी डॉ फिरदौसी कादरी और पाकिस्तान के माइक्रो फाइनेंसर मुहम्मद अमजद साकिब शामिल थे। इनके अलावा पुरस्कार विजेताओं में फिलीपींस के पर्यावरणविद राबर्टो बैलन, मानवीय कार्यों के लिए अमेरिका के स्टीवन मुन्सी और खोजी पत्रकारिता के लिए इंडोनेशिया के वाचडॉक शामिल थे।

मनीला में दिया जाएगा पुरस्कार

वार्षिक पुरस्कारों का नाम फिलीपीन के एक राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है, जिनकी 1957 में विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने एशिया के लोगों की निस्वार्थ सेवा की है। मनीला में 30 नवम्बर को ये पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

रेमन मैग्सेसे को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। विनोबा भावे प्रथम भारतीय थे, जिन्हें पहली बार रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

6 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

8 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

8 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

8 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

12 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

12 hours ago