Home   »   आईएएस अधिकारी अजय त्यागी 5 वर्षों...

आईएएस अधिकारी अजय त्यागी 5 वर्षों के लिए सेबी प्रमुख नियुक्त

आईएएस अधिकारी अजय त्यागी 5 वर्षों के लिए सेबी प्रमुख नियुक्त |_50.1

वरिष्ठ वित्त मंत्रालय अधिकारी अजय त्यागी को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का प्रमुख नियुक्त किया गया है. वो यूके सिन्हा का स्थान लेंगे जिनका विस्तारित कार्यकाल 01 मार्च 2017 को ख़त्म हो रहा है.

1984 बैच के हिमाचल कैडर के भारतीय प्रसाशनिक सेवा (IAS) अधिकारी अजय त्यागी वर्तमान में आर्थिक मामलों के विभाग में अपर सचिव (निवेश) के पद पर हैं और अन्य के साथ पूंजी बाजार का काम देखते हैं. पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने पांच वर्षों के लिए या 65 वर्ष की आयु तक त्यागी की नियुक्ति को मंजूरी दी.


अब इस समाचार से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
Q1. हाल ही में, पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने सेबी प्रमुख के रूप में, पांच वर्षों के लिए या 65 वर्ष की आयु तक किसकी नियुक्ति को मंजूरी दी ?
Ans1. वरिष्ठ वित्त मंत्रालय अधिकारी अजय त्यागी


Q2. भारत में पूंजी बाजार नियामक का विस्तृत नाम बताइये वर्तमान में जिसके प्रमुख यूके सिन्हा हैं ?
Ans2. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)
स्रोत – इकॉनोमिक टाइम्स

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *