Home   »   हरियाणा सरकार ने 42 खिलाड़ियों को...

हरियाणा सरकार ने 42 खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार से सम्मानित किया

हरियाणा सरकार ने 42 खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार से सम्मानित किया |_2.1

वर्ष 2013 से 2017 के मध्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मोर्चों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा सरकार ने 42 खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार से सम्मानित किया. हरियाणा के राज भवन में हुए एक समारोह में राज्य के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ये पुरस्कार प्रदान किये.

पुरस्कार राशि के रूप में कुल 2.10 करोड़ रु 42 खिलाड़ियों को दिए गए. भीम पुरस्कार में पुरस्कार राशि, एक स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, ब्लेजर, टाई और एक स्कार्फ़ दिया गया.

उपरोक्त समाचार से संबंधित प्रश्न क्या हो सकते हैं :
Q1. भीम पुरस्कार किस राज्य में और किस क्षेत्र में दिए जाते हैं ?
Ans1. हरियाणा, खेल के क्षेत्र में


स्रोत – बिज़नस स्टैण्डर्ड

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *