Categories: Uncategorized

इसरो ने एक साथ 31 उपग्रह लांच कर इतिहास रचा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपनी उपलब्धियों में एक और कामयाबी जोड़ी और वर्कहार्स रॉकेट पीएसएलवी सी -38 राकेट का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा, आंध्रप्रदेश से किया जोकि अपने साथ कार्टोसैट -2 श्रृंखला के रक्षा समर्पित उपग्रह के साथ  – 30 नेनो उपग्रह ले गया.

लांच के बारे में सम्पूर्ण जानकारी –
  1. 30 उपग्रहों का वजन 243 किलोग्राम है और कार्टोसैट समेत सभी 31 उपग्रहों का कुल वजन 955 किलो है .
  2. रॉकेट उपग्रहों को 505 किमी ध्रुवीय सूरज तुल्यकालिक कक्षा (SSO) में स्थापित करेगा.
  3. इस सह-यात्री उपग्रह में 14 देशों के 29 नैनो उपग्रह शामिल है  जिसमे ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्रिटेन, चिली, चेक गणराज्य, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, लाटविया, लिथुआनिया, स्लोवाकिया, और अमेरिका के साथ-साथ एक भारतीय नैनो उपग्रह शामिल हैं.
  4. पीएसएलवी-सी 38 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉन्च पैड से लॉन्च किया गया था.
  5. इसरो के अनुसार, कार्टोसैट उपग्रह द्वारा भेजे जाने वाली इमेज, शहरी, ग्रामीण, तटीय भूमि उपयोग, सड़क प्रबंधन, जल वितरण, भूमि उपयोग के नक्शे, भौगोलिक संबंध में उपयोगी होगा.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इसरो के अध्यक्ष ए एस किरण कुमार हैं.
  • इसरो की स्थापना 1 9 6 9 में हुई और उसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में है.
  • सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा आंध्र प्रदेश में स्थित है.
स्त्रोत- द टाइम्स ऑफ़ इंडिया
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

Q3 FY26 में भारत की GDP ग्रोथ 8.1% रहने की संभावना: SBI रिपोर्ट

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत की GDP वृद्धि दर Q3FY26…

56 mins ago

निधि छिब्बर को मिला NITI आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

निधि छिब्बर ने 24 फरवरी 2026 को बीवीआर सुब्रह्मण्यम का तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा होने…

1 hour ago

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट

दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय इंदिरागांधी एयरपोर्ट (आईजीआई) एशिया प्रशांत क्षेत्र के 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों…

1 hour ago

सरकार ने नेशनल हाईवे के स्टैंडर्ड की जांच के लिए मोबाइल लैब शुरू की

राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने…

2 hours ago

राजस्थान की होमस्टे योजना 2026 क्या है? मुख्य बातें और लाभ

राजस्थान सरकार ने आधिकारिक रूप से राजस्थान होमस्टे योजना 2026 लॉन्च की है। इस योजना…

3 hours ago

Tirupati प्रसादम की क्वालिटी चेक के लिए E-Tongue और E-Nose मशीनें

आंध्र प्रदेश सरकार तिरुमाला में भक्तों को परोसे जाने वाले प्रसादम और अन्य भोजन की…

3 hours ago