Categories: Uncategorized

फ़ोर्ब्स की सुपरएचीवर्स अंडर 30 सूची में 50 भारतीय


जिम्नास्ट दीपा कर्माकर, ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और अभिनेत्री आलिया भट्ट सहित 50 से अधिक भारतीय, फोर्ब्स की ‘एशिया में 30 साल से कम आयु के बड़ी उपलब्धि हासिल करने वालों’ की सूची (super achievers from Asia under the age of 30) में हैं, जो “नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं”.

फोर्ब्स की दूसरी ’30 अंडर 30′ एशिया सूची 2017 में 30 वर्ष से कम आयु के 30 प्रभावशाली युवा उद्यमियों को मनोरंजन, वित्त और उद्यम पूंजी, खुदरा, सामाजिक उद्यमियों एवं उद्यम प्रौद्योगिकी सहित 10 श्रेणियों में शामिल किया गया है.

इस सूची में भारत के 53 एचीवर्स शामिल हैं जो चीन के 76 एचीवर्स के बाद दूसरे स्थान पर है. अन्य नामों में बोल्लैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक श्रीकांत बोल्ला, भारत के पहले पैरालम्पिक तैराक, कोच और अर्जुन अवार्ड विजेता शरत गायकवाड़ जिन्होंने 96 पदक जीते हैं, शामिल हैं. इस सूची में सबसे युवा भारतीयों में दो भाई संजय (15) और श्रवण कुमारन (17) हैं जिन्होंने पांच वर्ष पहले एक मोबाइल एप डेवलपर गोडाइमेंशन्स की स्थापना की थी.

उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य:
  • फोर्ब्स की ‘एशिया के 30 साल से कम आयु के बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले’ सूची में 50 भारतीय हैं.
  • इस सूची में भारत के 53 एचीवर्स शामिल हैं जो चीन के 76 एचीवर्स के बाद दूसरे स्थान पर है
  • इस सूची में सबसे युवा भारतीयों में दो भाई संजय (15) और श्रवण कुमारन (17) हैं.
  • फोर्ब्स के संस्थापक बी सी फोर्ब्स हैं.

स्रोत – बिज़नेस लाइन
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago