Categories: Uncategorized

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बने 28वें सेनाध्‍यक्ष

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 28 वें सेनाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया हैं। उन्होंने 31 दिसंबर, 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे जनरल बिपिन रावत की जगह ली है। इससे पहले जनरल नरवने भारतीय सेना के उप-सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने 37 वर्ष के कार्यकाल में सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व भी किया है जो लगभग 4,000 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा का दायित्‍व संभालती है।
जनरल मुकुंद नरवणे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें जून 1980 में 7 वीं बटालियन, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में शामिल किया गया था।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

Recent Posts

मणिपुर ने राहत शिविरों में छात्रों के लिए शुरू की “स्कूल ऑन व्हील्स” पहल

जातीय संघर्ष और गंभीर ओलावृष्टि के बाद, मणिपुर की सरकार ने "स्कूल ऑन व्हील्स" कार्यक्रम…

1 hour ago

आयुष मंत्रालय में निदेशक के रूप में सुबोध कुमार (आईएएस) की नियुक्ति

तमिलनाडु कैडर के 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार (आईएएस) को…

2 hours ago

वैज्ञानिकों ने मेक्सिको में दुनिया के सबसे गहरे ब्लू होल का अनावरण किया

युकाटन प्रायद्वीप के चेतुमल खाड़ी में स्थित मेक्सिको के ताम जा' ब्लू होल (टीजेबीएच) को…

2 hours ago

भारतीय सेना और वायुसेना ने पंजाब में संयुक्त अभ्यास किया

सेना की पश्चिमी कमान के तत्वावधान में भारतीय सेना की खड़गा कोर ने पंजाब में…

2 hours ago

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 2024: इतिहास और महत्व

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 2024, जिसे रवीन्द्र जयंती के नाम से भी जाना जाता है, रवींद्रनाथ…

3 hours ago

नेपाल में जनसंख्या वृद्धि दर में ऐतिहासिक गिरावट: जीवन प्रत्याशा और प्रजनन दर के रुझान

नेपाल की जनसंख्या वृद्धि दर पिछले एक दशक में 0.92% प्रति वर्ष पर ऐतिहासिक रूप…

3 hours ago