Categories: Uncategorized

कैबिनेट मंजूरियाँ – जनवरी 24, 2017

24 जनवरी 2017 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मंजूरियां :
i. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) विधेयक, 2017 को मंजूरी दी जो IIM को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान बनाएगा.

ii. सहकारी बैंकों से अल्पकालिक ऋण लिए हुए किसानों के लिए, दो महीनों नवंबर और दिसम्बर 2016 के लिए ब्याज छूट के लिए कैबिनेट ने पूर्व कार्योत्तर अनुमोदन दिया.
iii. वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का एक भाग के रूप में केंद्रीय कैबिनेट ने वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2017 (VPBY 2017) को  पूर्व कार्योत्तर अनुमोदन दिया.
iv. केंद्रीय कैबिनेट ने देश में ग्रामीण आवास को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना को मंजूरी दी.
v. पीएम मोदी ने ग्रीन हाउस गैसों (GHGs) के उत्सर्जन पर क्योटो प्रोटोकॉल की दूसरी प्रतिबद्धता अवधि के अनुसमर्थन के लिए मंजूरी दे दी है जिसे 2012 में अपनाया गया था. इस तिथि तक, 65 देशों ने दूसरी प्रतिबद्धता अवधि की पुष्टि/अनुसमर्थन की है.
vi. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने, नई दिल्ली के प्रगति मैदान के पुनर्निर्माण हेतु एक एकीकृत प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने हेतु  भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

स्रोत – दि हिन्दू
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

11 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

12 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

12 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

14 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

14 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

15 hours ago