Categories: Uncategorized

23 अप्रैल : विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस (WBCD)


आज 23 अप्रैल 2017 को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस (WBCD) मनाया जा रहा है. यह दिवस दुनिया भर में पढ़ने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और प्रकाशन एवं कॉपीराइट के संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रयास करता है. यह दिवस संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति संगठन (यूनेस्को) द्वारा वार्षिक रूप से मनाया जाता है. इस वर्ष इस दिवस का फोकस, नेत्रहीनों को मुद्रित सामग्री तक आसानी से पहुंच देना है. 1995 में, पेरिस में आयोजित अपनी आम सभा में यूनेस्को ने विश्व पुस्तक दिवस का जश्न मनाने के लिए 23 अप्रैल को चुना क्योंकि यह विश्व साहित्य के लिए एक उच्च प्रतीकात्मक तिथि है.

प्रतिवर्ष, यूनेस्को और पुस्तक उद्योग के तीन प्रमुख क्षेत्रों – प्रकाशकों, पुस्तक विक्रेताओं और पुस्तकालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठन, प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को प्रभावी होने वाले एक वर्ष की अवधि के लिए विश्व पुस्तक राजधानी का चयन करते हैं. 2017 के लिए गिनी की राजधानी कोनेक्री (Conakry) को विश्व पुस्तक राजधानी चुना गया है. इस दिन दुनिया भर में कार्यक्रम, सम्मेलन, वाद-विवाद, प्रदर्शनी, कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित की जाती है.

उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य:
  • 23 अप्रैल विश्व साहित्य के लिए एक प्रतीकात्मक तारीख है.
  • विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस (WBCD) प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है.
  • यह दिवस यूनेस्को द्वारा मनाया जाता है.
  • यूनेस्को की फुल फॉर्म संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति संगठन (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization) है.
  • पेरिस, फ़्रांस में मुख्यालय स्थित यूनेस्को की डायरेक्टर-जनरल इरिना बोकोवा हैं.
  • 2017 के लिए गिनी की राजधानी कोनेक्री (Conakry) को विश्व पुस्तक राजधानी चुना गया है.
  • यूनेस्को का संविधान 16 नवंबर 1945 को हस्ताक्षरित किया गया था जो 4 नवंबर 1946 से प्रभावी हो गया था.

स्रोत – संयुक्त राष्ट्र (UN)
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

1 hour ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

2 hours ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

17 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

18 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

18 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

18 hours ago