भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को कॉफी कंपनी स्टारबक्स का अगला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। अभी वे ब्रिटेन की स्वास्थ्य एवं पोषण कंपनी रेकिट बेनकिसर के सीईओ हैं। स्टारबक्स ने घोषणा की कि 55 वर्षीय नरसिम्हन कंपनी के अगले सीईओ होंगे और वह स्टारबक्स के निदेशक मंडल के सदस्य भी होंगे।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
नरसिम्हन एक अक्टूबर 2022 से आगामी सीईओ के तौर पर कंपनी से जुड़ेंगे और वह अंतरिम सीईओ हॉवर्ड शुल्ट्ज के साथ काम करेंगे। वे निदेशक मंडल में और नेतृत्व भूमिका में एक अप्रैल 2023 से आएंगे। रेकिट बेनकिसर ने एक बयान में कहा कि नरसिम्हन 30 सितंबर 2022 को सीईओ पद छोड़ेंगे।
लक्ष्मण नरसिम्हन के बारे में
- नरसिम्हन को वैश्विक उपभोक्ता मामलों में ब्रांडों का नेतृत्व करने और सलाह देने का लगभग 30 वर्षों का अनुभव है।
- उनका उद्देश्य ब्रांडों को विकसित करने और उसे एक नई उंचाई पर ले जाने का रहता है। डिजिटल युग को समझते हुए उसपर बेहतर ढंग से काम करने में वो सफल रहे हैं।
- नरसिम्हन ने पुणे विश्वविद्यालय (अब सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय) के इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है।
- वह पहले यूके स्थित मल्टीनेशनल उपभोक्ता स्वास्थ्य कंपनी Reckitt Benckiser के सीईओ थे।
- उन्होंने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में द लॉडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में एमए भी प्राप्त किया।
- उन्होंने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से फाइनेंस में एमबीए किया है।



TIME100 2026: दुनिया के सबसे प्रभावशाली ...
इस्लामाबाद की चाल: वैश्विक संघर्ष की कगा...
केंद्र सरकार ने 10000 करोड़ रुपये के 'स्...


