Home   »   भारत 2029 तक विश्व की तीसरी...

भारत 2029 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा

भारत की अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में तेजी के साथ बढ़ रही है। भारत की अर्थव्यवस्था, यूनाइटेड किंगडम को पछाड़कर अब दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। इन्हीं बदलावों के साथ मौजूदा विकास दर के हिसाब से भारत 2027 में जर्मनी और 2029 तक जापान से बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। बता दें ये सभी बातें एसबीआई द्वारा जारी एक रिसर्च रिपोर्ट में कही गई हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

एसबीआई के इकोनॉमिक रिसर्च डिपार्टमेंट ने बताया है कि दिसंबर 2021 में यूके को पछाड़कर भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। साल 2029 तक यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में सात पायदान की बढ़त होगी। साल 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था की रैंकिंग 10 वीं थी।

एसबीआई की ग्रुप चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर, सौम्या कांति घोष ने कहा कि वर्तमान वृद्धि दर के अनुसार भारत को साल 2027 में जर्मनी और साल 2029 में जापान को पछाड़ देना चाहिए। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 3.5 प्रतिशत तक हो चुकी है, जो साल 2027 तक 4 फीसदी तक हो सकती है। फिलहाल अभी जर्मनी की वैश्विक अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी 4 फीसदी है।

Find More News on Economy Here

Trade Deficit widens to record $26.1 Billion in June_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *