मानव विकास सूचकांक (एचडीआइ) के मामले में भारत 2021 में 191 देशों की सूची में 132 वें स्थान पर रहा। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का एचडीआइ मान 0.633 है। साल 2020 में भारत 0.645 एचडीआइ मान के साथ 131वें स्थान पर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए जीवन प्रत्याशा में गिरावट को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। भारत में जीवन प्रत्याशा 69.7 से घटकर 67.2 वर्ष हो गई है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
मानव विकास सूचकांक 2021 : सूची में शीर्ष और महत्वपूर्ण देश
| HDI rank | Country | HDI Value 2021 |
| 1 | स्विट्ज़रलैंड | 0.962 |
| 2 | नॉर्वे | 0.961 |
| 3 | आइसलैंड | 0.959 |
| 4 | हांगकांग, चीन (एसएआर) | 0.952 |
| 5 | ऑस्ट्रेलिया | 0.951 |
| 6 | डेनमार्क | 0.948 |
| 7 | स्वीडन | 0.947 |
| 8 | आयरलैंड | 0.945 |
| 9 | जर्मनी | 0.942 |
| 10 | नीदरलैंड | 0.941 |
| 18 | यूनाइटेड किंगडम | 0.929 |
| 19 | जापान | 0.925 |
| 21 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 0.921 |
| 79 | चीन | 0.768 |
| 132 | भारत | 0.633 |
एशियाई देश:
मुख्य बिंदु
- रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मानव विकास लगातार दो सालों में घटा है,इससे पिछले पांच सालों में हुई प्रगति प्रभावित हुई है।
- हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मानव विकास सूचकांक में भारत की गिरावट विश्व के अन्य देशों की भांति ही है। इससे पता चलता है कि दुनिया भर के तमाम देशों में मानव विकास में पिछले 32 सालों में पहली बार जोरदार गिरावट आई है।
- यूएनडीपी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मानव विकास सूचकांक की हालिया गिरावट में बड़ा योगदान जीवन प्रत्याशा में वैश्विक गिरावट का भी है। जीवन प्रत्याशा में गिरावट, साल 2019 में 72.8 साल से घटकर 2021 में 71.4 साल हो गई है।
- यूएनडीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस-यूक्रेन जंग, कोरोना महामारी आदि संकटों के असर ने विश्व के अन्य देशों की भांति ही भारत के विकास पथ को भी प्रभावित किया है।



World First Budget: जानें बजट बनाने वाला...
भारत ने दुबई में गल्फूड 2026 में पार्टनर...
UGC Act 2026: जानें क्या है नई गाइडलाइंस...

