प्रत्येक साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। अंगदान जीवन का सबसे बड़ा महापुण्य है। इससे दूसरे लोगों का जीवन को बचाया जा सकता है। यह दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों में अंगदान करने के प्रति जागरूकता फैले। डॉक्टर जिस व्यक्ति को ब्रेन डेड घोषित कर देते हैं उनका अंग दान किया जा सकता है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
यह व्यक्ति किसी भी उम्र का हो सकता है। जन्म से लेकर 65 साल तक के व्यक्ति के अंगों को डोनेट किया जा सकता है। डायबिटिज, कैंसर, हृदय रोगी, एचआईवी मरीज के भी अंग दान किए जा सकते हैं लेकिन डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
विश्व अंग दान दिवस का इतिहास
दुनिया में पहला अंगदान साल 1954 में किया गया था। इस साल रोनाल्ड ली हेरिक (Ronald Lee Herrick) नाम के एक व्यक्ति ने अपने जुड़वां भाई को अपनी एक किडनी दान की थी। जोकि डॉक्टर जोसेफ मरे ने किया था। जिसके लिए 1990 में डॉक्टर जोसेफ मरे को फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।
भारत का अंगदान दिवस कब है?
भारत का अपना अंगदान दिवस है जो हर साल 27 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन, सरकार भारतीय नागरिकों को स्वेच्छा से अपने अंग दान करने और जीवन बचाने के लिए प्रोत्साहित करती है।




GDP बेस ईयर अपडेट के बाद सरकार ने फिस्कल...
ICC महिला ODI रैंकिंग: स्मृति मंधाना नंब...
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने IAF C-130J MRO...

