दक्षिण कोरिया ने दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का अपना ही रिकार्ड फिर तोड़ दिया है। जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में इस देश की प्रजनन दर घटकर 0.81 रह गई। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल प्रजनन दर और कम हो जाएगी। वर्ष 1970 से प्रजनन दर में गिरावट आ रही है। उस समय प्रजनन दर 4.53 थी। वर्ष 2000 के बाद इसमें तेजी से गिरावट आई।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
साल 2018 में प्रजनन दर एक प्रतिशत से भी कम रही। लगातार छह वर्ष से आ रही गिरावट के बाद 2021 में प्रजनन दर घटकर केवल 0.81 रह गई। इस साल यह 0.8 से नीचे आ सकती है। अमेरिका में प्रजनन दर 1.66 और जापान में 1.37 है। प्रजनन दर प्रजनन वर्ष के दौरान एक महिला से पैदा हुए बच्चों की औसत संख्या है।
भारत में कुछ महीनों पहले जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के पांचवें दौर की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल प्रजनन दर 2.2 से घटकर 2.0 हो गई है। यह जनसंख्या नियंत्रण उपायों की अहम प्रगति को दर्शाता है। कुल प्रजनन दर (टीएफआर) जिसे प्रति महिला बच्चों की औसत संख्या के रूप में मापा जाता है, राष्ट्रीय स्तर पर एनएफएचएस-4 और 5 के बीच 2.2 से घटकर 2.0 हो गई है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- दक्षिण कोरिया की राजधानी: सियोल;
- दक्षिण कोरिया मुद्रा: दक्षिण कोरियाई वोन;
- दक्षिण कोरिया के प्रधान मंत्री: हान डक-सू;
- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति: यूं सोक-यूल।




भारत ने जैव विविधता परियोजना हेतु यूएनडी...
IPL 2026: पंजाब किंग्स की शानदार जीत, 26...
वनस्पतिशास्त्री एन. अलीम यूसुफ को एआई आध...


