Home   »   प्रभात जयसूर्या और एम्मा लैंब आईसीसी...

प्रभात जयसूर्या और एम्मा लैंब आईसीसी के जुलाई महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

प्रभात जयसूर्या और एम्मा लैंब आईसीसी के जुलाई महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी |_3.1

श्रीलंका के नये स्पिनर प्रभात जयसूर्या और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला एम्मा लैंब को जुलाई महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF

प्रभात जयसूर्या ही क्यों?

पुरुष वर्ग में 30 साल के जयसूर्या ने इंग्लैंड के बल्लेबाज और जून में महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए चुने गये जॉनी बेयरस्टो और फ्रांस के युवा खिलाड़ी गुस्ताव मैककॉन को पछाड़कर यह खिताब हासिल किया। जुलाई के महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के दूसरे और आखिरी मैच में पदार्पण करते हुए जयसूर्या ने श्रीलंका को यादगार जीत दिलाई थी। उन्होंने इस मैच में 12 विकेट चटकाने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला में 17 विकेट झटके।

एम्मा लैम्ब क्यों?

महिलाओं के वर्ग में 24 साल की लैंब को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला। उन्होंने इस श्रृंखला में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 234 रन बनाए। लैंब ने इस पुरस्कार के लिए हमवतन नैट स्किवर और भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को पछाड़ा।

पिछले महीने के आईसीसी पुरुष खिलाड़ी:

जनवरी 2022: कीगन पीटरसन (दक्षिण अफ्रीका)
फरवरी 2022: श्रेयस अय्यर (भारत)
मार्च 2022: बाबर आजम (पाकिस्तान)
अप्रैल 2022: केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका)
मई 2022: एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)
जून 2022: जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)

पिछले महीने की आईसीसी महिला खिलाड़ी

जनवरी 2022: हीथर नाइट (इंग्लैंड)
फरवरी 2022: अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
मार्च 2022: राचेल हेन्स (ऑस्ट्रेलिया)
अप्रैल 2022: एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)
मई 2022: तुबा हसन (पाकिस्तान)
जून 2022: मैरिज़ान कप (दक्षिण अफ्रीका)

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • आईसीसी की स्थापना: 15 जून 1909;
  • आईसीसी अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले;
  • आईसीसी सीईओ: ज्योफ एलार्डिस;
  • आईसीसी मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *