Home   »   ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने...

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘लॉकडाउन लिरिक्स’ नामक पुस्तक का विमोचन किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 'लॉकडाउन लिरिक्स' नामक पुस्तक का विमोचन किया |_3.1

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘लॉकडाउन लिरिक्स’ नामक एक पुस्तक का विमोचन किया, जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान के अनुभवों और परेशानियों पर लिखी गई कविताओं का संग्रह है। कवयित्री संयुक्ता दास ने इन कविताओं के जरिए समाज की इस सबसे महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान मानवता की आशाओं, आकांक्षाओं, दु:खों एवं कष्टों को दर्शाने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने दास की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की, जिन्होंने ‘‘महामारी के इस कठिन समय में हम सभी की भावनाओं को दर्शाया।’’

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF

संयुक्ता दास के बारे में

संयुक्ता दास उड़िया साहित्य जगत में एक जाना-माना नाम है। उन्होंने अंतस्वर, अमृत अन्वेषा और अपेक्षरे एबे बी नाम से उड़िया भाषा में तीन कविता संग्रहों की रचना की है। ‘लॉकडाउन लिरिक्स’ अंग्रेजी में उनका पहला प्रयास है, जिसे ‘ऑथर्स प्रेस नयी दिल्ली’ ने प्रकाशित किया है।

Latest Notifications:


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 'लॉकडाउन लिरिक्स' नामक पुस्तक का विमोचन किया |_4.1