भारत ने खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (आईओएए) पर आयोजित 15वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड की पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है। छात्रों के तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतने के साथ भारत सिंगापुर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (आईओएए) पर 15वां अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड 14 से 21 अगस्त 2022 तक जॉर्जिया के कुटैसी में आयोजित किया गया।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
मुख्य बिंदु
- टीम के साथ दो लीडर्स भी थे- प्रो. सरिता विग (भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुवनंतपुरम), प्रो. अजीत मोहन श्रीवास्तव (भौतिकी संस्थान, भुवनेश्वर) और दो वैज्ञानिक पर्यवेक्षक थे- डॉ. श्रीहर्ष तेंदुलकर (टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई) और श्री तेजस शाह (फादर एग्नेल मल्टीपर्पज स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, नवी मुंबई)।
- डॉ. तेंदुलकर खुद 2002 और 2003 (ओवरऑल टॉपर) में अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इस साल आईओएए में 37 मुख्य और 6 अतिथि टीमों से 209 स्टूडेंट्स शामिल हुए।
- इसके अलावा, 6 देशों के 24 छात्रों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। इस साल की प्रतियोगिता पहले यूक्रेन के कीव में आयोजित होने वाली थी, लेकिन यूक्रेन में युद्ध के कारण मार्च 2022 में इसे जॉर्जिया के कुटैसी में स्थानांतरित कर दिया गया।
- पदक तालिका में ईरान की आधिकारिक टीम को 5 स्वर्ण, अतिथि टीम को 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक मिले। इसके बाद सिंगापुर के साथ भारत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा।
- इस आईओएए में कुल मिलाकर 28 स्वर्ण, 38 रजत और 55 कांस्य पदक प्रदान किए गए। राघव गोयल ने सबसे चुनौतीपूर्ण सैद्धांतिक प्रश्न के सर्वश्रेष्ठ समाधान के लिए विशेष पुरस्कार जीता।




ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


