एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच है, लेकिन इस टूर्नामेंट में सबसे अहम दूसरे मुकाबले को माना जा रहा है, जिसमें भारत का सामना पाकिस्तान से है। रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। जिसका पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
आपको बता दें कि भारत सबसे ज्यादा 7 बार एशिया कप जीत चुका है। एशिया कप 2022 इस साल 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।
एशिया कप 2022 के लिए घोषित भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।
एशिया कप में कुल 6 टीमें
एशिया कप में कुल 6 टीमें खेलने वाली हैं जिनको तीन- तीन के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ हांग कांग की टीम ने जगह बनाई है। ग्रुप बी की बात करें तो मेजबान श्रीलंका के साथ अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है।
Asia Cup 2022 का पूरा कार्यक्रम
- 27 अगस्त: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (दुबई)
- 28 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
- 30 अगस्त: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (शारजाह)
- 31 अगस्त: भारत बनाम हांगकांग (दुबई)
- 01 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (दुबई)
- 02 सितंबर : पाकिस्तान बनाम हांगकांग (शारजाह)
सुपर फोर के मुकाबलें
- 03 सितंबर: बी1 बनाम बी2 (शारजाह)
- 04 सितंबर: ए1 बनाम ए2 (दुबई)
- 06 सितंबर : ए1 बनाम बी1 (दुबई)
- 07 सितंबर: ए2 बनाम बी2 (दुबई)
- 08 सितंबर: ए1 बनाम बी2 (दुबई)
- 09 सितंबर: बी1 बनाम ए2 (दुबई)
- 11 सितंबर: फाइनल (दुबई)।




मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का...
राष्ट्रीय संरक्षण कार्यक्रम: भारत में बा...
Aadhaar प्रमाणीकरण लेनदेन नवंबर में 8.5 ...

