Home   »   Commonwealth Games 2022: भारतीय टीम ने...

Commonwealth Games 2022: भारतीय टीम ने लॉन बाउल में जीता स्वर्ण

Commonwealth Games 2022: भारतीय टीम ने लॉन बाउल में जीता स्वर्ण |_3.1

भारतीय लॉन बॉल टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (Birmingham Commonwealth Games)में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया और पूरे देश को इस गुमनाम से खेल को देखने के लिए प्रेरित भी किया। भारत की लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकंड), नयन  मोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्लिप) की चौकड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 17-10 से हराया। प्रतियोगिता की महिला फोर स्पर्धा में भारत (India at CWG 2022) पहली बार उतरा था। भारतीय दल का यह चौथा स्वर्ण है और भारोत्तोलन के अलावा किसी स्पर्धा में पहला स्वर्ण भी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF

लॉन बॉल स्पोर्ट के बॉल का वजन करीब डेढ़ किलो होता है। यह एक तरफ ज्यादा भारी होती है, ताकि खिलाड़ी इसको कर्ल या घुमा सकें। 1930 से ही यह खेल राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा रहा है, 1966 को छोड़कर। भारत में ज्यादातर लोगों को इस खेल की जानकारी नहीं है। यह एक आउटडोर खेल है। लॉन बॉल का एक रूप प्राचीन मिस्र में खेला जाता था और अब यह यूरोपीय देशों में काफी प्रचलित है।

Latest Notifications:


Commonwealth Games 2022: भारतीय टीम ने लॉन बाउल में जीता स्वर्ण |_5.1