इंग्लैंड के लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर के नाम पर रखा गया है। लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड, जिसका स्वामित्व भारत स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट क्लब के पास है, भारतीय क्रिकेट को एक निश्चित ऊंचाई तक ले जाने में उनके अपार योगदान को देखते हुए इस मैदान का नाम गावस्कर दिया गया है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
यह पहली बार है जब इंग्लैंड में किसी क्रिकेट स्टेडियम का नाम भारतीय क्रिकेटर के नाम पर रखा गया। दरअसल इस मैदान के नाम को बदलने की मुहिम इंग्लैंड के सांसद कीथ वाज ने शुरू की थी। इससे पहले कैंटकी और तंजानिया के जांसीबार में भी गावस्कर के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा जा चुका है।
सुनील गावस्कर के बारे में:
- सुनील गावस्कर ने अपने 16 साल के शानदार करियर में 13214 रन बनाए हैं, जिसमें 1971 से 1987 तक 35 शतक शामिल हैं।
- वे टेस्ट क्रिकेट में 10000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बने थे. उन्होंने 7 मार्च 1987 में अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।
- उन्होंने भारत के लिए 100 से ज्यादा वनडे मैच भी खेले। रिटायरमेंट के बाद वे कमेंट्री में नाम कमा रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी सनी डेज भी लिखी है।
- गावस्कर भारत के लिए कुल 125 टेस्ट मैच खेल जिसमें उन्होंने 34 शतक के साथ 10122 रन बनाए। इस फॉर्मेट में रन बनाने का उनका औसत 51.12 रहा। वहीं उन्होंने 108 वनडे मैच खेले जिसमें उनके नाम 3092 रन दर्ज है।
- सुनील गावस्कर भारत के 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।




World Most Polluted Cities 2026: खत...
भारत में अंगूर ...
Tamil Nadu Poll Result 2026: किस...


