असम के प्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी का बुधवार को गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। गोस्वामी को एक लघु कथाकार, एक साहित्यकार और एक उत्कृष्ट उपन्यासकार के रूप में जाना जाता था। वहीं 2006 में लघु संग्रह कहानी ‘सेने जरीर गांथी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
उन्हें अम्बिका गिरी राय चौधरी साहित्य पुरस्कार, कुमार किशोर मेमोरियल पुरस्कार, कथा पुरस्कार और स्नेहा भारती साहित्य सम्मान पुरस्कार भी मिला। गोस्वामी ने अंग्रेजी, बंगाली और ओडिया ग्रंथों का असमिया में और असमिया ग्रंथों का अंग्रेजी में अनुवाद किया। अतुलानंद मूलरूप से जोरहाट जिले के निवासी थे और राज्य सरकार में अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद गुवाहाटी में बस गए।




World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


