भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने “क्रिएट फॉर इंडिया” अभियान के साथ टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 16 विषयों में 215 सदस्यीय भारतीय एथलीट दल भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। CWG 2022 का आदर्श वाक्य “Games for Everyone” है। इस खेल का आयोजन 28 जुलाई, 2022 से 08 अगस्त, 2022 तक होगा।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
भारतीय खेल प्राधिकरण के बारे में
भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Athority of India) भारत के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण अंग है। अपनी खेल प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से भारतीय खेल प्राधिकरण युवाओं में प्रतिभा उत्पन्न करने का काम करता है। वह इसके लिए उन्हें आवष्यक आधारभूत ढ़ांचा, उपकरण, प्रषिक्षण सुविधाएं और प्रतियोगिता के अवसर प्रदान करता है। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय खेल निकाय है, जिसे भारत में खेल के विकास के लिए भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 1984 में स्थापित किया गया था।




भारत महिला हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप 202...
गुजरात ने AQI और झील के स्वास्थ्य पर नज़...
World Kidney Day 2026: जानें इतिहास, महत...

