तेलंगाना राज्य सरकार ने ‘नेथन्ना बीमा’ (बुनकर बीमा – Weaver’s Insurance) योजना के तहत हथकरघा और बिजली करघा बुनकरों के लिए बीमा कवरेज के विस्तार की घोषणा की है। राज्य सरकार ने बीमा योजना के तहत बुनकरों के लिए 5 लाख रुपये का बीमा कवरेज बढ़ाने के आदेश ज़ारी किए हैं। अब बुनकरों के लिए तय किया गया बीमा कवरेज, किसानों की बीमा कवरेज के बराबर ही गया है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
योजना के तहत (Under the Scheme):
- इस वर्ष के दौरान योजना को लागू करने के लिए 29 करोड़ रुपये से अधिक मंजूर किए गए हैं। कैबिनेट सब कमेटी ने राज्य में 55 हजार से अधिक हथकरघा और पावरलूम और सहायक बुनकरों को कवर करने का प्रस्ताव रखा था।
- बीमा कवरेज 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के बुनकरों तक बढ़ाया जाएगा। बीमा लाभ बुनकर या सहायक कर्मचारी की मृत्यु के परिवार को दिया जाएगा। यह योजना अगले महीने शुरू होने की संभावना है।
- हथकरघा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विभाग को दिशा-निर्देशों का मसौदा तैयार करने और योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।




ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


