Home   »   फेडरल रिज़र्व बैंक ऑफ़ न्यूयॉर्क के...

फेडरल रिज़र्व बैंक ऑफ़ न्यूयॉर्क के निदेशक मंडल में चुने गए IBM के अध्यक्ष अरविंद कृष्ण

 

फेडरल रिज़र्व बैंक ऑफ़ न्यूयॉर्क के निदेशक मंडल में चुने गए IBM के अध्यक्ष अरविंद कृष्ण |_3.1

आईबीएम के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरविंद कृष्ण को फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क के निदेशक मंडल में चुना गया है। बैंक ने घोषणा की कि 60 वर्षीय कृष्ण को ‘क्लास बी निदेशक’ चुना गया है. बयान में कहा गया कि कृष्ण 31 दिसंबर, 2023 तक इस पद पर रहेंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अरविंद कृष्ण के बारे में (About the Arvind Krishna):

आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) से पढ़े अरविंद कृष्ण (Arvind Krishna) फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयार्क के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल होंगे। उन्हें बैंक ने क्लास बी निदेशक चुना है। वह इस समय आईबीएम (IBM) के चेयरमैन एंड सीईओ (अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक) हैं।

आईबीएम के सीईओ के रूप में अपने कार्यकाल से पहले, 60 वर्षीय कृष्णा क्लाउड और कॉग्निटिव सॉफ्टवेयर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। उन्होंने आईबीएम रिसर्च का भी नेतृत्व किया। वह आईबीएम सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के विकास और निर्माण संगठन के महाप्रबंधक थे।

क्या है फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयार्क

फेडरल रिज़र्व बैंक ऑफ़ न्यूयॉर्क अमेरिका के 12 फेडरल रिज़र्व बैंकों में से एक है। यह फेडरल रिजर्व सिस्टम के दूसरे जिले के लिए ज़िम्मेदार है, जिसमें न्यू यॉर्क राज्य, न्यू जर्सी के 12 उत्तरी काउंटी, कनेक्टिकट में फेयरफील्ड काउंटी, प्यूर्टो रिको और यू.एस. वर्जिन द्वीप समूह शामिल हैं। रिजर्व बैंकों में यह संपत्ति के हिसाब से सबसे बड़ा और वॉल्यूम के हिसाब से सबसे सक्रिय तथा प्रभावशाली बैंक है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की स्थापना: 1913;
  • न्यू यॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक के अध्यक्ष और सीईओ: जॉन सी विलियम्स;
  • फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए।


Find More Appointments Here

Nand Mulchandani named as 1st-ever chief tech officer of CIA_80.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *