2022 इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप (WWBC) का 12 वां संस्करण बसाकसीर यूथ एंड स्पोर्ट्स फैसिलिटी, इस्तांबुल, तुर्की में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में 73 देशों के 310 मुक्केबाजों ने भाग लिया। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के परिणामस्वरूप प्रतिबंध के बाद बेलारूसी और रूसी मुक्केबाजों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं थी।
हिन्दू रिव्यू अप्रैल 2022, डाउनलोड करें मंथली हिंदू रिव्यू PDF (Download Hindu Review PDF in Hindi)
प्रमुख बिंदु:
- भारत ने पिछले चार वर्षों में पहली बार कुल 3 पदक जीते थे, जिसमें एक स्वर्ण और दो कांस्य शामिल हैं।
- भारत के बॉक्सर निखत ज़रीन (निज़ामाबाद, तेलंगाना से) ने फ़्लाइवेट (52 किग्रा) डिवीजन में थाईलैंड के जितपोंग जुतामास के खिलाफ 5-0 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ, वह विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला मुक्केबाज बन गईं।
- अन्य दो भारतीय महिला मुक्केबाज मनीषा मौन (हरियाणा से) और परवीन हुड्डा (हरियाणा से) ने क्रमशः 57 किग्रा और 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीते थे।
ओवरआल मेडल टैली:
| रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
| 1 | तुर्की | 5 | 0 | 2 | 7 |
| 2 | आयरलैंड | 2 | 0 | 0 | 2 |
| 3 | कनाडा | 1 | 1 | 0 | 2 |
| 4 | भारत | 1 | 0 | 2 | 3 |
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams




रेलवे बजट 2026: भारतीय रेलवे को बदलने के...
Union Budget 2026: नया इनकम टैक्स कानून ...
बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा...

