Home   »   आपको ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’...

आपको ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’ के बारे में अवश्य पता होना चाहिए

 

आपको 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022' के बारे में अवश्य पता होना चाहिए |_3.1

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (Khelo India Youth Games 2022)


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन हरियाणा में होने जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हरियाणा खेलो इंडिया 2022 के चौथे सीजन का मेज़बान होगा। महामारी के कारण खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देरी हुई और अब जून के दौरान आयोजित होने जा रहा है। इससे पहले, खेलो इंडिया यूथ गेम्स हर साल जनवरी में आयोजित किए जाते थे। इस लेख में, हमने इस वर्ष भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पंजीकरण और खेलों की सूची के बारे में सभी विवरण शामिल किए हैं।

Current Affairs Sports 2022

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बारे में (About Khelo India youth Games)

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पहले संस्करण का उद्घाटन 31 जनवरी, 2018 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। वर्ष 2019 में, खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स कर दिया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत युवा छात्रों को विभिन्न खेल आयोजनों में भाग लेने और उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित करने के लक्ष्य के साथ की गई थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022, छह अलग-अलग राज्यों महाराष्ट्र, असम, मध्य प्रदेश, दादरा और नागरा हवेली, दमन और दीव और मेघालय में शुरू होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रतिभागियों को उनकी खेल भावना के विकास के लिए प्रति वर्ष 5 लाख दिए जाएंगे। यह दो सप्ताह तक चलने वाला खेल आयोजन है जिसमें 8000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेने और अपना खेल दिखाने जा रहे हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: ऑनलाइन पंजीकरण (Khelo India Youth Games: online Registration)

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत आसान है क्योंकि वे बिना किसी परेशानी के पंजीकरण कर सकते हैं। आइए देखें कि आवेदन पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या हैं।

दस्तावेज़ों की सूची (List of documents)-
  • उम्मीदवार का पासपोर्ट आकार का फोटो
  • पहचान प्रमाण पत्र (पैन, पासपोर्ट, आदि)
  • विद्यालय प्रमाणपत्र
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • आधार संख्या
  • बैंक पासबुक और अन्य।
उम्मीदवारों को सभी विवरणों को भरना चाहिए, और सभी दस्तावेज़ों को आवश्यकताओं और आवश्यक प्रारूप के अनुसार अपलोड करना होगा।
उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं और अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं।
  • खेलो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपना खेल चुनें।
  • आवेदन पत्र (application form) पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण के साथ फॉर्म भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों को भरने के बाद फॉर्म ज़मा करें और पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के बाद, आप सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाते हैं।
(पंजीकरण संख्या केवल आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए आवश्यक है)
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022: खेलों की सूची (Khelo India Youth Games 2022: Game list)
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कई खेल शामिल हैं और उम्मीदवार अपना नाम दर्ज़ कराकर खेलों में हिस्सा ले सकते हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए एक पुरस्कार राशि है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में होने वाले खेलों की सूची नीचे दी गई है।
  • Athletic
  • Badminton
  • Archery
  • Boxing
  • Cycling
  • Tennis
  • Judo
  • Gymnastics
  • Table Tennis
  • Shooting
  • Swimming
  • basketball
  • hockey
  • kabaddi
  • kho-kho
  • wrestling
  • Football
  • Cycling

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: अन्य विवरण (Khelo India Youth Games: other details)
योग्यता/पात्रता (Eligibility)- 17 साल से कम उम्र के छात्र इस आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं और उम्मीदवार का छात्र होना ज़रूरी है।
चयनित छात्रों को उनकी प्रतिभा को स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा आठ साल के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। यह आयोजन आम तौर पर भारत सरकार द्वारा प्रायोजित होता है। उम्मीदवारों के लिए सरकार द्वारा सभी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स : सभी राज्यों को आवंटित राशि (Khelo India Youth Games: funds allotted to all the states)
जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, सभी ख़र्च सरकार द्वारा दिए जाते हैं और उम्मीदवारों को परिवहन और भोजन सहित सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रत्येक राज्य को धन आवंटित किया जाता है। नीचे राज्यों की सूची और प्रत्येक राज्य को आवंटित धन की सूची दी गई है।

  • Arunachal Pradesh: – 40.41 crore
  • Assam: – 8.42 crore
  • Bihar:- 0.40 crore
  • Chattisgarh:- 0.80 crore
  • Himachal Pradesh:- 2.50 crore
  • Haryana:- 6.95 crore
  • Kerala:- 4.00 crore
  • Karnataka:- 9.50 crore
  • Gujarat:- 3.00 crore
  • Jammu and Kashmir:- 15.84 crores
  • Maharashtra:- 19.87 crore
  • Madhya Pradesh:- 4.14 crores
  • Meghalaya:- 0.70 crore
  • Manipur:- 9.30 crore
  • Mizoram:- 0.30 crore
  • Nagaland:- 5.30 crore
  • Odisha:- 0.89 crore
  • Rajasthan:- 11.36 crore
  • Sikkim:- 3.40 crore
  • Telangana:- 0.10 crore
  • Tamil Nadu:- 4.00 crore
  • Tripura:- 0.70 crore
  • Uttarakhand:- 00 crore
  • Uttar Pradesh:- 43.43 crore
  • Puducherry:- 3.00 crore


Khelo India Youth Games: FAQs

प्रश्न 1. कौन सा राज्य 2022-23 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेज़बानी करने जा रहा है?

उत्तर: इस वर्ष हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मेज़बान होगा। खेल जून में होने जा रहे हैं।


प्रश्न 2. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिए उम्र सीमा यह है कि 17 साल से कम उम्र के उम्मीदवार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा ले सकते हैं।


प्रश्न 3. खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मुख्य उद्देश्य (main motto) क्या है?

उत्तर: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मुख्य उद्देश्य भारत के युवाओं को विभिन्न खेल आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना और भारत में खेलों के लिए एक मज़बूत ढांचा बनाना है।

 

Find More Sports News Here

Asian Wrestling Championships 2022: India finished with 17 medals_60.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *