प्रत्येक वर्ष 16 अप्रैल को ‘विश्व आवाज़ दिवस (World Voice Day – WVD)’ वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। आज का दिन सभी लोगों के दैनिक जीवन में आवाज़ के अत्यधिक महत्व को प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य और संचार के पहलुओं मन ज़ागरूकता पैदा करना और मानव आवाज़ के महत्व को पहचानना है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
विश्व आवाज़ दिवस 2022 का विषय (World Voice Day 2022 Theme):
- इस वर्ष विश्व आवाज़ दिवस अभियान की विषय/थीम ‘आवाज उठाओ (Lift your voice)’ है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ ओटोलरींगोलॉजी-हेड एंड नेक सर्जरी (AAO-HNS) ने इस अभियान के सिद्धांत पर प्रकाश डाला है। एकेडमी का मानना है कि, आवाज़ की अच्छी गुणवत्ता बनाए रखने से संचार कौशल में सुधार हो सकता है।
इतिहास (History):
- विश्व आवाज दिवस का जश्न ब्राजील में मुख का देखभाल करने वाले पेशेवरों (Vocal Care Professionals) के एक समूह द्वारा शुरू किया गया था।
- विश्व आवाज दिवस को पहली बार 16 अप्रैल 1999 को ब्राजीलियन सोसाइटी ऑफ लेरिंजोलॉजी एंड वॉइस द्वारा ‘ब्राजीलियन वॉयस डे’ के रूप में मनाया गया था।
- इस दिन को अकादमी के वाचन, आवाज और निगलने वाली विकार के समिति के सदस्यों पर एक वैश्विक जागरूकता दिवस के रूप में मान्यता दी गई थी।
- फिर सन् 2002 में अमेरिकन एकेडमी ऑफ ओटोलरींगोलॉजी-हेड एंड नेक सर्जरी AAO-HNS ने प्रत्येक वर्ष 16 अप्रैल को मनाना शुरू किया और इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस की आधिकारिक मान्यता मिली।
इन्हें भी पढ़ें :




ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


