नाइट फ्रैंक (Knight Frank’s) के द वेल्थ रिपोर्ट (The Wealth Report) 2022 के नवीनतम संस्करण के अनुसार, 2021 में विश्व स्तर पर अरबपतियों की आबादी की सबसे अधिक संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। भारत में अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ-इंडिविजुअल्स (UHNWIs) की संख्या 2021 में 11% सालाना बढ़कर 145 अरबपतियों हो गई, जो एशिया पैसिफिक (APAC) क्षेत्र में सबसे अधिक प्रतिशत वृद्धि है। UHNWI ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी कुल संपत्ति US$ 30m या अधिक (226 करोड़ रुपये) है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
हिन्दू रिव्यू जनवरी 2022, Download Monthly Hindu Review PDF in Hindi
विश्व स्तर पर:
- इस सूची में क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका (748) और चीन (554) शीर्ष पर है।
भारतीय शहर-वार:
बेंगलुरू ने 2021 में UHNWI की संख्या में सबसे अधिक 17.1% से 352 अरबपतियों की वृद्धि दर्ज की। इसके बाद 2021 में दिल्ली (12.4% से 210) और मुंबई (9% से 1596) का स्थान रहा।
2021 में सबसे अधिक अरबपतियों वाले शीर्ष 5 देश:
| अरबपतियों | 2021 |
| संयुक्त राज्य अमेरिका | 748 |
| चीन | 554 |
| भारत | 145 |
| जर्मनी | 136 |
| रूस | 121 |




केन्या के Sebastian Sawe ने 2 घंटे के अ...
ISSF Junior World Cup 2026: अंक तालिका म...
स्काईरूट एयरोस्पेस का ‘विक्रम-1’ भारत के...


