भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में अंजी नदी पर देश के पहले केबल से बने पुल की नई तस्वीरें साझा की हैं। निर्माणाधीन अंजी खड्ड पुल, उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link- USBRL) परियोजना का हिस्सा है, जो कटरा और रियासी क्षेत्रों को रेल लिंक के माध्यम से जोड़ेगा। पुल नदी के तल से 331 मीटर की ऊंचाई पर खड़ा होगा – पेरिस में एफिल टॉवर से भी ऊंचा। पुल की कुल लंबाई 473.25 मीटर है और यह 96 केबलों द्वारा समर्थित है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
हिन्दू रिव्यू जनवरी 2022, Download Monthly Hindu Review PDF in Hindi
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के बारे में:
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक को भारतीय उपमहाद्वीप में शुरू की गई सबसे कठिन परियोजनाओं में से एक माना जाता है। पुल को तूफान और तेज हवाओं का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्र के जटिल भूविज्ञान को देखते हुए पुल का निर्माण बहुत चुनौतीपूर्ण है। रेलवे ने 272 किलोमीटर लंबे रेल लिंक को तीन उपखंडों में बांटा है।




WHO ने वैश्विक पोलियो उन्मूलन को मजबूत क...
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप 2026: भारत...
भारतीय सेना पहले इंटरनेशनल मिलिट्री एडवे...

