Home   »   नीति आयोग के तीसरे SDG इंडिया...

नीति आयोग के तीसरे SDG इंडिया इंडेक्स 2020-21 में शीर्ष स्थान पर बरकरार केरल

 

नीति आयोग के तीसरे SDG इंडिया इंडेक्स 2020-21 में शीर्ष स्थान पर बरकरार केरल_3.1

केरल ने नीति आयोग के SDG इंडिया इंडेक्स 2020-21 के तीसरे संस्करण में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि बिहार को सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है. सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के लिए सूचकांक सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मापदंडों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति का मूल्यांकन करता है. केरल ने 75 के स्कोर के साथ शीर्ष राज्य के रूप में अपनी रैंक बरकरार रखी है. भारत के SDG इंडेक्स का तीसरा प्रतिपादन 3 जून को नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार (Rajiv Kumarद्वारा लॉन्च किया गया था.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं:

  • 75 अंक के साथ केरल 
  • 74 अंक के साथ हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु 
  • 72 अंक के साथ आंध्रप्रदेश, गोवा, कर्नाटक और उत्तराखंड 
  • 71 अंक के साथ सिक्किम 
  • 70 अंक के साथ महाराष्ट्र 


सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं:

  • 61 अंक के साथ छत्तीसगढ़, नागालैंड और ओडिशा 
  • 60 अंक के साथ अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, राजस्थान और उत्तर प्रदेश
  • 57 अंक के साथ असम 
  • 56 अंक के साथ झारखंड
  • 52अंक के साथ बिहार 


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • नीति आयोग का गठन: 1 जनवरी 2015.
  • नीति आयोग का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • नीति आयोग के अध्यक्ष: नरेंद्र मोदी.

Find More Ranks and Reports Here

नीति आयोग के तीसरे SDG इंडिया इंडेक्स 2020-21 में शीर्ष स्थान पर बरकरार केरल_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me