Home   »   भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने अरब...

भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने अरब सागर में किया युद्धाभ्यास

 

भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने अरब सागर में किया युद्धाभ्यास |_3.1

भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेनाओं ने अपनी पारस्परिक सहयोग में और सुधार लाने पर फोकस के साथ दक्षिणी अरब सागर में पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) का आयोजन किया. अभ्यास का उद्देश्य दोनों अनुकूल नौसेनाओं के बीच पारस्परिक सहयोग और समझ में सुधार करना था.

भारतीय नौसेना की ओर से इस युद्धाभ्यास में आईएनएस शारदा (INS Sharda), अपतटीय गश्ती पोत (OPV) और उसपर मौजूदा चेतक हेलीकॉप्टर (Chetak helicopter) ने हिस्सा लिया. इस युद्धाभ्यास में इंडोनिशियाई नौसेना का प्रतिनिधित्व केआरआई सुल्तान हसानुदीन (KRI Sultan Hasanudin) और 90एम कॉर्वेट्टे पोत ने किया.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

PASSEX के बारे में:

भारतीय नौसेना नियमित रूप से मित्र देशों के साथ PASSEX युद्धाभ्यास करती है. आखिरी बार भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच PASSEX 13 मार्च 21 को संपन्न हुआ था और उसमें आईएनएस कालपेनी, आईएन डोनियर और केआरआई सुल्तान इश्कंदर मुदा ने हिस्सा लिया था.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति: जोको विडोडो;
  • इंडोनेशिया की राजधानी: जकार्ता;
  • इंडोनेशिया की मुद्रा: इंडोनेशियाई रुपिया;
  • नौसेना के प्रमुख (CNS): एडमिरल करमबीर सिंह;
  • रक्षा मंत्रालय का एकीकृत मुख्यालय (नौसेना): नई दिल्ली.

Find More News Related to Defence

भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने अरब सागर में किया युद्धाभ्यास |_4.1

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *