भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना के बीच होने वाला द्विपक्षीय अभ्यास ‘वरुण -2021’ का 19 वां संस्करण 25 से 27 अप्रैल, 2021 तक अरब सागर में आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों तकक चलने वाले इस अभ्यास के दौरान, दोनों नौसेनाओं की टुकडियां समुद्र में उच्च गति-नौसेना संचालन करेंगी, जिसमें उन्नत वायु रक्षा और पनडुब्बी-रोधी अभ्यास, तीव्र फिक्स्ड और रोटरी विंग फ्लाइंग संचालन, सामरिक युद्धाभ्यास, सतह और वायु-रोधी हथियारों को चलाना, पुनःपूर्ति और अन्य समुद्री सुरक्षा संचालन शामिल होंगे।
भारतीय नौसेना:
भारतीय नौसेना अभ्यास में अपने गाइडेड-मिसाइल स्टील्थ डिस्ट्रॉयर INS कोलकाता, गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट्स INS तरकश और INS तलवार, फ्लीट सपोर्ट शिप INS दीपक, सीकिंग 42B और चेतक इंटीग्रल हेलीकॉप्टर, कलवरी क्लास पनडुब्बी और P8I लॉन्ग रेंज मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट के साथ हिस्सा लेगी। ।
फ्रांसीसी नौसेना:
फ्रांसीसी नौसेना की ओर से एयरक्राफ्ट करियर चार्ल्स-डी-गॉल द्वारा राफेल-एम लड़ाकू, E2C हॉकआई विमान और हेलिकॉप्टर Caïman एम और डूपिन, क्षितिज-क्लास एयर डिफेंस डिस्ट्रॉयर शेवेलियर पॉल, एक्विटाइन-क्लास मल्टी-मिशन फ्रिगेट एफएनएस प्रोवेंस के साथ एक कॉमैन एम हेलीकाप्टर और कमांड और आपूर्ति जहाज हिस्सा लेंगे।


हॉर्मुज जलडमरूमध्य संकट: तेल आपूर्ति सुर...
प्रकृति 2026 पहल: कार्बन मार्केट पोर्टल ...
7 साल बाद फिर शुरू होगा लिपुलेख दर्रा व्...

