Home   »   भारत के सिंहराज ने पैरा शूटिंग...

भारत के सिंहराज ने पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप 2021 में जीता स्वर्ण पदक

 

भारत के सिंहराज ने पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप 2021 में जीता स्वर्ण पदक |_3.1

भारतीय पैरा-एथलीट सिंहराज (Singhraj) ने संयुक्त अरब अमीरात में अल ऐन में 2021 पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने P1 – मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 फाइनल में शीर्ष सम्मान पाने के लिए उज्बेकिस्तान के सर्वर इब्रागिमोव (Server Ibragimov) को हराया.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सिंहराज ने रियो 2016 के कांस्य पदक विजेता इब्रागिमोव को 2.8 अंकों के छोटे से अंतर से पछाड़ दिया. अंतिम स्कोर 236.8-234 था. तुर्की के पूर्व पैरालिंपिक चैंपियन मुहर्रम कोरान यामको ने 214.4 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता. इसके साथ ही भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गया है. भारत की सूची में अब दो पदक हैं – एक स्वर्ण और एक कांस्य.

Find More Sports News Here

भारत के सिंहराज ने पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप 2021 में जीता स्वर्ण पदक |_4.1

prime_image
QR Code