भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एसए बोबडे ने अगले महीने सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति एनवी रमण के नाम की उनके उत्तराधिकारी के रूप में सिफारिश की है. CJI बोबडे 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. कानून मंत्रालय को लिखे पत्र में CJI एसए बोबडे ने न्यायमूर्ति रमण को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की. CJI बोबडे के बाद जस्टिस एनवी रमण शीर्ष अदालत में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं. नियुक्ति के समय, जस्टिस एनवी रमण भारत के 48 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे और उनके पास 16 महीने से अधिक लंबे समय तक CJI के रूप में कार्यकाल होगा.
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
केंद्र ने पिछले सप्ताह CJI बोबडे से उनके उत्तराधिकारी की सिफारिश करने के लिए कहा था. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कथित तौर पर जस्टिस बोबडे को एक पत्र भेजा था, जिसमें उनकी सिफारिश मांगी गई थी, जैसा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए ज्ञापन प्रक्रिया के तहत होता है. सिफारिश पत्र रिक्ति आने से एक महीने पहले आना होता है.




475 वर्ष पुराना वसई कैथेड्रल को यूनेस्को...
UGC ने पूरे भारत में 32 फर्जी यूनिवर्सिट...
राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई ग...

