Home   »   अजय माथुर ने संभाला अंतर्राष्ट्रीय सौर...

अजय माथुर ने संभाला अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के महानिदेशक का पदभार

 

डॉ. अजय माथुर ने 15 मार्च, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है। उन्हें चार साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है जिसे अतिरिक्त कार्यकाल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। डॉ. अजय माथुर ने उपेंद्र त्रिपाठी का स्थान लिया है, जिन्होंने 2017 से महानिदेशक के रूप में कार्य करने के बाद 15 मार्च को अपना कार्यकाल पूरा किया हैं।

अजय माथुरके बारे में:

  • माथुर को ऊर्जा के सभी प्रमुख क्षेत्रों में नीति, अनुसंधान, और प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण से लेकर वित्त पोषण, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और संस्थागत विकास तक नेतृत्व और विशेषज्ञता का अनुभव है।
  • वे जलवायु परिवर्तन पर प्रधान मंत्री परिषद के सदस्य भी हैं।
  • उन्होंने TERI के महानिदेशक के रूप में भी काम किया था और एक प्रमुख भारतीय जलवायु-परिवर्तन वार्ताकार भी थे। वह पेरिस में 2015 की जलवायु वार्ता के दौरान भारत के प्रवक्ता भी थे।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण बिंदु:

  • आईएसए मुख्यालय स्थान: गुरुग्राम, हरियाणा
  • आईएसए स्थापित: 2015.

prime_image
QR Code
Scan Me