एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (एक्ज़िम बैंक) मालदीव को ग्रेटर मेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के लिए लाइन ऑफ क्रेडिट (LoC) के माध्यम से 400 मिलियन अमरीकी डालर प्रदान करेगा. LoC के तहत समझौता 28 जनवरी, 2021 से प्रभावी होगा.
6.7 किमी ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट (GMCP) मालदीव में सबसे बड़ा नागरिक बुनियादी ढांचा परियोजना होगी, जो तीन पड़ोसी द्वीपों – विलिंगिली, गुल्हिफहू और थिलाफुशी के साथ माले को जोड़ती है. भारत सरकार मालदीव में एक प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजना के कार्यान्वयन के लिए 400 मिलियन अमरीकी डालर ऋण व्यवस्था और 100 मिलियन अमरीकी डालर अनुदान के माध्यम से वित्त पोषण करेगी.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया के सीईओ: डेविड रसकिन्हा.
- एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना: 1 जनवरी 1982.
- एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
- मालदीव के राष्ट्रपति: इब्राहिम मोहम्मद सोलीह.
- मालदीव की राजधानी: माले; मालदीव की मुद्रा: मालदीव रूफिया.


AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcr...
आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत...
भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूम...

