दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपनी टेस्ला ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया है। दुनिया की सबसे मूल्यवान कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने देश में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक अनुसंधान एवं विकास इकाई और एक विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए पहले कदम के रूप में एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक भारतीय ईकाई का रजिस्ट्रेशन कराया है।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
टेस्ला के वैश्विक वरिष्ठ निदेशक डेविड जॉन फेंस्टीन, मुख्य लेखा अधिकारी वैभव तनेजा और बेंगलुरु के उद्यमी वेंकटरांगम श्रीराम, भारतीय इकाई, टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड में शामिल होंगे, इसका कार्यालय, बेंगलुरु के लावेल रोड में स्थित जिसकी कुल चुकता पूंजी 1,00,000 रुपये और अधिकृत शेयर पूंजी 15 लाख रुपये है।
- टेस्ला स्थापित: 1 जुलाई 2003.
- टेस्ला मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका










G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


