Home   »   नीति आयोग ने जारी किया इंडिया...

नीति आयोग ने जारी किया इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2.0

 

नीति आयोग ने जारी किया इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2.0 |_3.1

नीति आयोग ने इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटिटिवनेस के साथ मिलकर 20 जनवरी 2021 को भारत नवाचार सूचकांक (India Innovation Index) का दूसरा संस्करण जारी किया। इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2.0 अथवा दूसरे संस्करण को नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने जारी किया है। सूचकांक देश को एक नवाचार-संचालित अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रिपोर्ट में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की नवाचार क्षमताओं और प्रदर्शन का आंकलन किया गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

नवाचार सूचकांक रैंकिंग पाँच निम्नलिखित एनबलर मापदंडों पर आधारित है:

  • मानव पूंजी
  • निवेश
  • ज्ञान कार्यकर्ता
  • ‘व्यापारिक वातावरण
  • ‘सुरक्षा और कानूनी वातावरण

दो प्रदर्शन पैरामीटर:

  • ज्ञान का उत्पादन
  • ज्ञान प्रसार

इंडिया इनोवेशन इंडेक्स -2020 में, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17 प्रमुख राज्यों, 9 शहर-राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और 10 उत्तर-पूर्व और पहाड़ी राज्यों में विभाजित किया गया है।


2020 की रैंकिंग में:

  • कर्नाटक ने मेजर स्टेट्स श्रेणी में अपना पहला स्थान बरकरार रखा। महाराष्ट्र एक स्थान ऊपर उठा और दूसरे स्थान पर रहा जबकि तमिलनाडु तीसरे स्थान पर खिसक गया।
  • उत्तर पूर्व और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में, हिमाचल प्रदेश पहले स्थान पर है और उसके बाद उत्तराखंड और मणिपुर हैं।
  • सूचकांक में दिल्ली पहले स्थान पर है जबकि चंडीगढ़ ने केंद्र शासित प्रदेशों और छोटे राज्यों की श्रेणी में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।

Find
More Ranks and Reports Here

नीति आयोग ने जारी किया इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2.0 |_4.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *